{"_id":"6367cff948419958b41f3f47","slug":"female-village-head-got-married-with-lover-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम की 'पढ़ाई': महिला प्रधान ने थाने में प्रेमी संग की शादी, लड़के के सहयोग से ही लड़की ने की थी बीएड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम की 'पढ़ाई': महिला प्रधान ने थाने में प्रेमी संग की शादी, लड़के के सहयोग से ही लड़की ने की थी बीएड
Sun, 06 Nov 2022 08:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Nov 2022 08:47 PM IST
सार
टांडा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला प्रधान का गांव के ही दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि उनके परिजन इसका विरोध करते थे। चर्चा है कि महिला प्रधान को बीएड कराने में युवक ने अपने स्तर से काफी सहयोग किया था।
विज्ञापन
महिला प्रधान ने कोतवाली में प्रेमी संग रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टांडा क्षेत्र के एक गांव की प्रधान की अपने प्रेमी के साथ टांडा कोतवाली में शादी रचा ली। प्रधान अविवाहित होने के साथ ही बीए बीएड हैं। उनका दूसरे जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसने क्षेत्र में मोबाइल का दुकान खोल रखी है। दोनों की प्रस्तावित शादी का परिजन विरोध कर रहे थे। इस पर महिला प्रधान ने रविवार को पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुला लिया। जहां पर महिला प्रधान ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रधान का गांव के ही दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि उनके परिजन इसका विरोध करते थे। महिला प्रधान पहली बार ग्राम पंचायत का चुनाव जीती थीं। रविवार सुबह ग्राम प्रधान युवती मौका देखकर घर से निकल कर सीधा अपने प्रेमी के घर पहुंच गईं। जहां उन्होंने अपने प्रेमी को जानकारी दी कि उनके परिजन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद ग्राम प्रधान ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान और उनके प्रेमी के कोतवाली में बुला लिया। दोनों ने अपने आप को बालिग बताया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने कोतवाली में ही शादी रचा ली। चर्चा है कि महिला प्रधान को बीएड कराने में युवक ने अपने स्तर से काफी सहयोग किया था। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन