फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Feel the cool after drinking sherbet, then look at the electricity bill

शर्बत पीकर ठंडक महसूस कीजिए, फिर बिजली बिल पर गौर कीजिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Feel the cool after drinking sherbet, then look at the electricity bill
शर्बत पीकर ठंडक महसूस कीजिए, फिर बिजली बिल पर गौर कीजिए
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम कर रहा एक पंथ दो काज
गर्मी में लोगों को राहत महसूस कराने साथ दे रहा जागरुकता का संदेश
रामपुर। विद्युत निगम के अफसर एक पंथ दो काज कर रहे हैं। भीषण गर्मी में जहां राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर उनका गला तर कर गर्मी से राहत महसूस कराई, वहीं एक मुश्त समाधान योजना के लिए जागरूक किया। विद्युत निगम के अफसरों की इस पहल की चारों तरफ चर्चा हो रही है।
विद्युत वितरण निगम की ओर से विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए समाज सेवा की गई। निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में लोगों को राहत दिलाने के लिए छबील लगाकर ठंडा शर्बत राहगीरों को वितरित करने का निर्णय लिया। मंगलवार को दोपहर भीषण गर्मी में जहां प्रत्येक राहगीर पसीने से तर-बतर हो रहा था। ऐसे में विद्युत निगम के अफसर और कर्मचारी पैदल, साइकिल, बाइक और चारपहिया वाहनों को रोककर उन्हें ठंडा शरबत पिलाने में डटे हुए थे। ठंडा शरबत वितरित करने के बाद विद्युत निगम के अफसर और लोगों को शासन की एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी देकर भारी सरचार्ज के साथ अन्य परेशानियों ने बचने के लिए योजना में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान करते। करीब पांच घंटे शर्बत पिलाने का कार्यक्रम चलता रहा। इसमें जहां राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं, बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर, एई राजस्व रवि कुमार समेत डिवीजन कार्यालय और सिटी मेंस बिजली घर के कर्मचारी सेवा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ठंडा पानी या शर्बत पिलाकर राहगीरों की प्यास बुझाकर गर्मी से राहत दिलाना मानवता का कार्य है। इसके साथ ही इस दौरान लोगों को एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी देने से विद्युत उपभोक्ताओं में जागरुकता बढ़ेगी। सभी राहगीरों का विद्युुत निगम से कहीं न कहीं जुड़ाव है। किसी का खुद तो किसी के पिता, भाई, मां या रिश्तेदार के नाम बिजली कनेक्शन है। योजना की जानकारी देने से लोग कहीं न कहीं जागरूक होकर योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीष्म कुमार तोमर, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed