फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fear of Japanese fever persists, blood samples of 102 people taken

Rampur News: जापानी बुखार का डर बरकरार, 102 लोगों के ब्लड सैंपल लिए

Fri, 07 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fear of Japanese fever persists, blood samples of 102 people taken
रामपुर। गांव सिकरौल जापानी बुखार का डर बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव में शिविर लगाकर 102 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। इसके अलावा खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को भी दवा उपलब्ध कराई। वहीं आईवीआरआई बरेली की टीम पशुओं की जांच और ब्लड सैंपल लेने के लिए शुक्रवार को गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक चमरौआ के सिकरौल गांव निवासी रूपचंद की 12 वर्षीय पुत्री शिखा की जांच रिपोर्ट में जापानी बुखार की पुष्टि होने से खलबली मच गई है । शिखा को नौ सितंबर से बुखार आ रहा था, उसकी मानसिक स्थिति में भी बदलाव देखा जा रहा था। बताया कि 14 सितंबर को दोबारा शिखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन में दिमाग में सूजन मिली। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो अक्तूबर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। यहां भी दिमाग में सूजन बताई गई। इसके बाद परिजन सात अक्तूबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड के सैंपल लिए, जिसमें जापानी बुखार की पुष्टि हुई। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। इसके अलावा शुक्रवार को आईवीआरआई बरेली की टीम गांव नहीं पहुंच सकी थी, जो आज गांव पहुंचकर जानवरों की जांच और ब्लड सैंपल लेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों के घर घर जाकर 102 ब्लड सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। साथ ही टीम ने गांव में जाकर बुखार के मरीजों को दवा भी दी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed