फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fault in eletricsupply

आजम के शहर में फाल्ट से लोग बेहाल

Mon, 02 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 02 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
विकास और बिजली सप्लाई के मामले में रामपुर औरों से बेहतर है। यही वजह है कि जिलेके संपन्न लोग रामपुर में आपना आशियाना बना रहे हैं। लेकिन बिजली महकमे के लोग रामपुर की इस विशेषता में पलीता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


आलम ये है कि भीषण गर्मी के बीच रविवार को बिजली के लंबे शटडाउन ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। कैबिनेट मंत्री आजम खां की वजह से शहर को 24 घंटे सप्लाई मिलती है। इसे स्पेशल जोन में रखा गया है। लेकिन फाल्ट की वजह से बिजली सप्लाई आधी रह जा रही है। 
विज्ञापन


  रविवार को  शाहबाद गेट, नवाब गेट, सिविल लाइंस फीडरों से जुड़े इलाके कई घंटे तक मरम्मत के नाम पर बिजली का बड़ा संकट झेलते रहे। चीफ इंजीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एसके गुप्ता ने सर्दियों में ही मरम्मत के काम कराने के निर्देश दिये थे ताकि गर्मियों में मरम्मत के नाम पर शटडाउन के संकट से लोगों को जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही एक ओर बिजली के फाल्ट बढ़े हैं तो दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों को भी गर्मी में ही मरम्मत कार्य का ख्याल आया है। रविवार को शाहबाद गेट बिजलीघर के ब्रेकर की मरम्मत के नाम पर लंबा शटडाउन रहा। शाम करीब चार बजे से रात साढ़े सात बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे एकता विहार, शाहबाद गेट, नादर बाग की मडैया, काशीराम कालोनी समेत कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। आग उगल रहे मौसम में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान हो गए।

एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेकर में मरम्मत कार्य कराना जरूरी था। मरम्मत कार्य के चलते ही सप्लाई बंद की गई थी। नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में भी गांधी समाधि के निकट ट्रांसफार्मर बदला गया। इस कारण करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जेई लोकेश कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था इससे सप्लाई बंद करनी पड़ी। स्टोर में आग लगने के कारण सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में भी काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद रही।मिलक नगर और क्षेत्र में कई दिन से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।


तीन दिन से नए शेड्यूल लागू होते ही रोस्टिंग हो रही है। शेड्यूल से रात 11.30 बजे से बिजली मिलती है। शनिवार की रात रामपुर के पनवडिया बिजली घर से आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed