{"_id":"57265a684f1c1bc17b5cd2be","slug":"fault-in-eletricsupply","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के शहर में फाल्ट से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के शहर में फाल्ट से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 02 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास और बिजली सप्लाई के मामले में रामपुर औरों से बेहतर है। यही वजह है कि जिलेके संपन्न लोग रामपुर में आपना आशियाना बना रहे हैं। लेकिन बिजली महकमे के लोग रामपुर की इस विशेषता में पलीता लगाने में जुटे हैं।
आलम ये है कि भीषण गर्मी के बीच रविवार को बिजली के लंबे शटडाउन ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। कैबिनेट मंत्री आजम खां की वजह से शहर को 24 घंटे सप्लाई मिलती है। इसे स्पेशल जोन में रखा गया है। लेकिन फाल्ट की वजह से बिजली सप्लाई आधी रह जा रही है।
रविवार को शाहबाद गेट, नवाब गेट, सिविल लाइंस फीडरों से जुड़े इलाके कई घंटे तक मरम्मत के नाम पर बिजली का बड़ा संकट झेलते रहे। चीफ इंजीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एसके गुप्ता ने सर्दियों में ही मरम्मत के काम कराने के निर्देश दिये थे ताकि गर्मियों में मरम्मत के नाम पर शटडाउन के संकट से लोगों को जूझना न पड़े।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही एक ओर बिजली के फाल्ट बढ़े हैं तो दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों को भी गर्मी में ही मरम्मत कार्य का ख्याल आया है। रविवार को शाहबाद गेट बिजलीघर के ब्रेकर की मरम्मत के नाम पर लंबा शटडाउन रहा। शाम करीब चार बजे से रात साढ़े सात बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे एकता विहार, शाहबाद गेट, नादर बाग की मडैया, काशीराम कालोनी समेत कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। आग उगल रहे मौसम में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान हो गए।
एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेकर में मरम्मत कार्य कराना जरूरी था। मरम्मत कार्य के चलते ही सप्लाई बंद की गई थी। नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में भी गांधी समाधि के निकट ट्रांसफार्मर बदला गया। इस कारण करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जेई लोकेश कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था इससे सप्लाई बंद करनी पड़ी। स्टोर में आग लगने के कारण सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में भी काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद रही।मिलक नगर और क्षेत्र में कई दिन से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।
तीन दिन से नए शेड्यूल लागू होते ही रोस्टिंग हो रही है। शेड्यूल से रात 11.30 बजे से बिजली मिलती है। शनिवार की रात रामपुर के पनवडिया बिजली घर से आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया।