फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   father safe and child died

पिता को करंट की चपेट में आने से बचाते हुए युवक खुद करंट की चपेट में आया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
father safe and child died
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पिता के करंट की चपेट में आने के बाद उन्हें बचाने पहुंचा युवक खुद करंट की चपेट में आ गया। हादसे में पिता तो बच गए लेकिन, बेटे की मौत हो गई। घटना का कारण मोटर के तार से नल मेें करंट उतरना बताया जा है। घरवालों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी छोटे खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार शाम को छोटे नल पर पानी लेने गया था। जैसे ही नल का हत्था पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान पिता को करंट की चपेट में आया देख उसका बेटा आसिफ (22) बचाने के लिए दौड़ा। पिता को करंट से बचाकर आसिफ खुद करंट की चपेट में आ गया। आननफानन घर वाले आसिफ को अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed