{"_id":"5be87cd8bdec2269812a9934","slug":"father-died-in-train-accident-in-bilaspur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री की मौत के सदमे में ट्रेन से कटकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री की मौत के सदमे में ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुरेश कश्यप का फाइल फोटो
विज्ञापन
पुत्री की मौत के बाद सदमे में आए एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। रविवार की सुबह करीब दस बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां की राधे निवासी कालोनी के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक ली और मामले की सूचना तत्काल स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी।
चालक ने युवक के शव को उठाकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट मौके पर ही खड़ी रही। इसके बाद चालक ट्रेन को लेकर गंतव्य को रवाना हो गया। स्टेशन मास्टर ने मैमो कोतवाली भेजकर अज्ञात युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी।कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से आधारकार्ड मिला, जिस पर सुरेश कुमार कश्यप पुत्र नन्हेराम कश्यप मोहल्ला शांति कालोनी लिखा था। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए और मृतक के भाई प्रमोद कश्यप ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई के रुप में की।
विज्ञापन
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नगर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र में दो सप्ताह पूर्व पांच वर्षीय पुत्री की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। वह रविवार की सुबह अपना पर्स लेकर पैदल ही घर से बाहर चला आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुरेश की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है।