फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father and son used to cheat by entangling them in talks, son arrested

Rampur News: बातों में उलझाकर पिता-पुत्र करते थे ठगी, बेटा गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father and son used to cheat by entangling them in talks, son arrested
रामपुर। लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे जेवरात व रुपये ठगने का काम पिता पुत्र करते हैं। पुलिस ने इस मामले में बेटे गिरफ्तार कर लिया है,जबकि पिता मौके से फरार है। बरेली के सीबी गंज निवासी विवेक शर्मा मौजूदा वक्त में बिलारी के थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में रहता था। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी गई ज्वैलरी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर में लोगों को बातों में उलझाकर ठगी करने के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं,जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस के पास पहुंच रही हैं। पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। आखिरकार पुुलिस को सफलता मिल ही गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं पिछले दिनों हुई थी। सिविल लाइंस पुुलिस ने इस मामले में बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी विवेक शर्मा को पकड़ा है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कई बातें सामने निकलकर आईं।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़ा गया विवेक और उसका पिता विनोद ठगी का काम करते हैं। पिछले दिनों इन लोगों ने माॅर्निंग वाक के लिए निकले एकता विहार काॅलोनी निवासी हरिशचन्द्र चौधरी की सोने की चैन व अंगूठी ठगी थी। साथ ही तीन सितंबर को शिवापुरम कालोनी निवासी राजेन्द्र सिंह की सोने की अंगूठी लूटी थी। इसके मुकदमे कायम है। विवेक शर्मा के कब्जे से धोखाधड़ी कर लूटी गई सोने चैन व एक अंगूठी सोने की बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। इस मामले में उसके पिता विनोद शर्मा फरार चल रहे हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed