फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fasal beema yojana

करोड़ों की चोट से कराह रहे किसान

Sat, 09 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
fasal beema yojana
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
सरकारी सिस्टम और बीमा कंपनी किसानों को हर साल करोड़ों रुपये की चोट दे रही हैं। कभी बाढ़ तो कभी सूखा पड़ने से बर्बाद हो रहे किसानों को नुकसान का क्लेम नहीं मिल रहा है। पांच साल में किसानों को करोड़ों की चपत लग चुकी है। जिला सहकारी बैंक भी किसानों की इस समस्या पर गंभीर है। वो अगले साल बीमा का प्रीमियम वसूलने पर रोक लगा सकती है। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत किसानों से हर फसल के लिए प्रीमियम वसूला जा रहा है। किसान कभी बाढ़ तो कभी सूखे से बर्बाद हो रहे हैं। फसलों में भारी नुकसान होने के बाद भी किसानों को बीमा का क्लेम नहीं मिलता। पांच साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अकेले जिला सहकारी बैंक में पंजीकृत किसानों को करोड़ों की चपत लग चुकी है।

विज्ञापन

 

खरीफ 2011-12 में डीसीबी ने किसानों से प्रीमियम के रूप में 1.75 करोड़ रुपये वसूल कर 76.36 करोड़ का बीमा किया था। उस वक्त भी बाढ़ आई थी और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। किसानों को क्लेम के सिर्फ 27.03 लाख रुपये मिले। कृषि विभाग और बैंक के अधिकारियों के आंकलन के मुताबिक क्लेम के रूप में 40 करोड़ रुपये मिलने चाहिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह अन्य वर्षों में भी किसानों को नुकसान का बहुत क्लेम मिला। डीसीबी अब बीमा का प्रीमियम वसूलने पर रोक लगाने का विचार कर रही है। बोर्ड की बैठक में ये प्रस्ताव पास हो सकता है। सचिव डीसीबी मोहम्मद अंजुम खां ने कहा क‌ि जिला सहकारी बैंक के सबसे ज्यादा सदस्य हैं। किसान कई साल से दैवी आपदा से जूझ रहे हैं। क्राप कटिंग के आंकड़े वास्तविक नहीं होते।

 

इसलिए किसानों को नुकसान का क्लेम नहीं मिल रहा है। बीते पांच साल में किसानों को 250 करोड़ की चपत लगी है। 2014-15 में तो बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 80 फीसदी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। आंकलन के मुताबिक किसानों को क्लेम के रूप में 75 करोड़ मिलने चाहिए थे। चेयरमैन डीसीबी सलीम कासिम ने कहा क‌ि किसान रबी की फसल की ओर देख रहे हैं।

 

अगर किसानों को इस बार भी पूरा क्लेम नहीं मिला तो किसानों से बीमा के नाम पर प्रीमियम वसूलने पर रोक लगा दी जाएगी। क्योंकि क्राप कटिंग के फर्जी आंकड़े भेजे जाते हैं। किसानों को बीमा कंपनी कई साल से पूरा क्लेम नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed