फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers will take out tractor parade on Republic Day, Rakesh Tikait will also participate

Rampur News: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor parade on Republic Day, Rakesh Tikait will also participate
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस के मौके पर हर तहसील में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। परेड में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।भाकियू ने 26 जनवरी को जिले भर में ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कैंप कार्यालय पर बुधवार को हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता परेड के लिए तैयार रहें। उन्होंने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि परेड में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आ रहे हैं। वह प्रदेश कैंप कार्यालय पर किसानों की समस्याएं भी जानेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के परेड में शामिल होने की अपील की। पंचायत में पूर्व मंडल सचिव हाफिज अय्यूब, साबिर अली, रामअवतार लौधी, हुकुम सिंह यादव, जसवंत सिंह, प्रेमपाल, अशोक सागर, अमन, नाजिम खां, खलील अहमद, सुभाष चंद्र शर्मा, गुफरान, साजिद लाला, राहत अली खां, जावेद अली , सरफराज अली, मोहम्मद मुस्तकीम, चौधरी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed