{"_id":"691a1bd581580fefd60046b4","slug":"farmers-will-get-loan-from-home-process-started-rampur-news-c-282-1-rmp1027-158046-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसानों को घर बैठे मिलेगा लोन, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसानों को घर बैठे मिलेगा लोन, प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
रामपुर। किसानों को कृषि कार्य के लिए दिए जाने वाले लोन के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसान अब घर बैठे ईकेसीसी पोर्टल पर फार्म भरकर आसानी से लाेन पा सकते हैँ। सहकारी बैंकों में लोन के लिए जल्द ही घर बैठे लोन पोर्टल योजना शुरू होने वाली है।
सहकारी बैंक से मिलने वाले कृषि लोन को अब घर बैठे ऑनलाइन कर लोन दिया जाएगा। इसके लिए किसान को ईकेसीसी पोर्टल से आनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके तहत किसान बाहर से किसी भी स्थान से कृषि लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं तथा लोन से जुड़े सभी कागजात अपलोड करके लोन प्राप्त कर सकते हैं।
किसान को बिना बैंक जाए ही लोन प्राप्त हो जाएगा। लोन के लिए किसानों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं पड़ेगा। कई बार अधिकारियों से परेशान होकर किसान लोन नहीं ले पाते थे और किसानों को ऋण के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। किसानों की सुविधाओं को लिए सहकारी बैंक की ओर से घर बैठे लोन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। किसानों को लोन के लिए अब बैंको के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। किसान अपने घर से पोर्टल पर फार्म भरकर आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की सुविधाओं को लेकर घर बैठे लोन योजना की शुरुआत की जा रही है। किसान घर पर बैठकर ईकेसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद बैंक टीम घर जाकर किसान का वेरिफिकेशन करेगी। इस पहल से किसानों को आसानी से लोन मिल सकेगा।
- श्रीप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सहकारी बैंक