Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers surrounded the power station to protest against power cuts

Rampur News: बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने घेरा बिजलीघर

Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the power station to protest against power cuts
दढ़ियाल (रामपुर)। भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह शर्मा को ज्ञापन सौंपकर नलकूपों के लिए 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर दो दिन बाद बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने एसडीओ विद्युत से फोन पर बात की। एसडीओ ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। किसानों का आरोप है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे खेती-किसानी पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसानों की मेहनत को बिजली कटौती बर्बाद कर रही है। फसलें सूखने की कगार पर हैं। नलकूपों के लिए कम से कम 10 घंटे बिजली दी जाए। अगर दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो किसान बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल सिंह, जसपाल सिंह, जनरैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, ओकार सिंह, इंद्रपाल सिंह, दलजीत सिंह, अजमेर सिंह, रणजीत सिंह, पवनदीप सिंह, जावेद अख्तर, फिरासत, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed