{"_id":"574c95764f1c1b7707108dda","slug":"farmers-protest-against-dso","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने डीएसओ को घेरा, धरने पर बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने डीएसओ को घेरा, धरने पर बैठाया
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 31 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर धरना देते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान डीएसओ को भी धरने पर बैठा लिया। डीएसओ ने राशन डीलर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों के आने की सूचना पर डीएसओ की जीप गेट पर लगा दी गई। किसानों ने पहले तो जीप हटवाई और फिर वहीं धरने पर बैठ गए। डीएसओ ने जब वार्ता के लिए कर्मचारी को बुलवाने भेजा तो किसान भड़क गए और डीएसओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
यह देख कोतवाली पुलिस बुला ली गई। कुछ ही देर में डीएसओ भी पहुंच गए। किसानों ने उन्हें भी धरने पर बैठा लिया। डीएसओ के तीन सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देने पर किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए धरना समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने 21 जून से बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान सुनील मौर्य, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद उस्मान, मेंहदीहसन, सरजीत सिंह, जगदीश सिंह, अब्दुल गफूर, गुल मोहम्मद, विवेक चौधरी, सोहन सिंह, बनवारी लाल, बलविंदर सिंह, पूरनचंद, मक्खन लाल रहे।