फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers paid tribute to Baba Tikait on his death anniversary

Rampur News: किसानों ने पुण्यतिथि पर बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers paid tribute to Baba Tikait on his death anniversary
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर सभी किसान संगठनों ने उन्हें याद किया। विभिन्न संगठनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर से लेकर देहात तक बाबा टिकैत की याद में कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में पुण्यतिथि मनाई गई। सरदार सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि कई सालों से किसान संगठनों में अलग-अलग पद पर रहते हुए बाबा टिकैत के बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। सुरेंद्र खन्ना, जुबैर खान, सरफराज खान, मधुबाला, लक्ष्मी चौहान, किरण, शबाना, प्रेमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

नईम प्रधान ने सैंजनी नानकार स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर अध्यक्ष मुराद अली खान, अफरोज अली, महमूद अली आदि किसान मौजूद रहे। इसके अलावा भाकियू टिकैत के प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद व किसान नेताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आगापुर में राजपाल सिंह के मकान पर हवन भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने किसानों संघर्षों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मो. तालिब, नल सिंह यादव, होम सिंह, सिराज अहमद, सरताज अली, गुलाम मोहम्मद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे बाबा टिकैत
स्वार/बिलासपुर। गूलड़ पीपलसाना स्थित भाकियू के कार्यालय पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता एवं किसान जुटे। बाबा टिकैत की पुण्यतिथि मनाते हुए चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला सलाहकार सलामत जान ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सारी जिंदगी किसानों के लिए संघर्ष और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। इस मौके पर इरशाद अली, मशरूफ अली, नामे अली, कलाम भाई, सुंदर सिंह आदि रहे।

वहीं बिलासपुर में भाकियू भानु प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में सैयद वाले घेर में एकत्र हुए। किसानों ने बाबा टिकैत के फोटो पर फूल मालाएं चढ़ाईं। कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों की ताकत का अहसास कराया। इमरान खान, गुफरान अली, गुलवेज मिया, शहजाद खान, नादिर मियां आदि रहे।
बिलासपुर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में एकत्र हुए। सभी ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा किसानों को न्याय देने के लिए लड़ाई-लड़ी और किसानों को न्याय दिलाया। इस मौके पर रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, भाकियू टिकैत तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजोत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed