फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers owe Rs 52 crore on sugar mills in the district

Rampur News: जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 52 करोड़ बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers owe Rs 52 crore on sugar mills in the district
रामपुर। जिले की तीन चीनी मिलों पर किसानों का 52.18 करोड़ रुपये का बकाया है। चीनी मिलें 14 दिनों में गन्ने का भुगतान करने की बात कह रही हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। रुद्र-बिलास चीनी मिल ने 13 दिसंबर के बाद के गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया है। जिले में एक सरकारी और दो निजी चीनी मिलें हैं। पेराई सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। जिसमें अभी तक मिलों द्वारा करीब 55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। तीनों चीनी मिलों पर किसानों का 52.18 करोड़ रुपये का बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया त्रिवेणी शुगर मिल पर है। त्रिवेणी मिल पर करीब 22 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि राणा शुगर मिल पर 20 करोड़ रुपये का बकाया है। इसी तरह रुद्र-बिलास चीनी मिल पर 9.76 करोड़ रुपये बकाया है। चीनों मिलों के प्रबंधकों का कहना है कि शासन के नियमानुसार 14 दिन के भीतर भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
सभी चीनी मिलें समय से गन्ने का भुगतान कर रही हैं। बकाया कि कहीं से शिकायत नहीं मिल रही है। फिर भी गन्ना भुगतान की स्थिति को दिखवाया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
----------
चीनी मिलों स्थिति
त्रिवेणी शुगर मिल
अब तक कुल पेराई- 26.74 लाख क्विंटल
कुल भुगतान- 92.57 करोड़ रुपये
बकाया- 22 करोड़
-------------------------------
विज्ञापन

राणा शुगर मिल
कुल पेराई -30. 49 लाख क्विंटल
भुगतान - 84.93 करोड़
बकाया - 20.42 करोड़
-------------------
रुद्र-बिलास चीनी मिल
कुल पेराई- 4.70 लाख क्विंटल
भुगतान- 6.70 करोड़
बकाया-9.76 करोड़



रुद्र-बिलास चीनी मिल में लड़खड़ाई पेराई व्यवस्था
बिलासपुर। पुरानी मशीनों के सहारे चल रही रुद्र-बिलास किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र पटरी से उतर गया। सप्ताह भर की बंदी के बाद पेराई शुरू हो सकी है। यही कारण है कि मिल अब तक 4.70 लाख क्विंटल गन्ने की ही पेराई कर सकी है। पेराई बंद होने से मिल के बाहर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्र-बिलास मिल के प्रधान प्रबंधक राजकुमार जैन के अनुसार 30 नवंबर को पेराई सत्र का पूजन कर शुरू हुआ था। बीच में टरबाइन खराब होने व अन्य कारणों से करीब सात दिन चीनी मिल में गन्ने की पेराई का कार्य प्रभावित रहा। प्रधान प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने अब तक किसानों से 4.74 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जिसमें 4.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। अब तक 13 दिसंबर तक का 6.70 करोड़ रुपये भुगतान हो चुका है। जल्द ही बकाया भुगतान भी कर दिया जाएगा।
------------------
-मिल द्वारा 14 दिन के अंतराल में प्रत्येक सप्ताह गन्ने का भुगतान किया जाता है। जल्द ही किसानों को बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
संजय कुमार त्यागी, महाप्रबंधक, त्रिवेणी शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed