{"_id":"672fceddfea8cb01d2096329","slug":"farmers-hard-work-wasted-raw-dam-broken-rampur-news-c-282-1-smbd1025-133600-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, टूटा कच्चा बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, टूटा कच्चा बांध
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया। रामपुर व बरेली जिले के 165 गांवों को पानी देने के लिए पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में किसानों द्वारा कड़ी मशक्कत से कारसेवा कर बनाया गया कच्चा बांध पानी के तेज बहाव की बजह से शनिवार की तड़के पांच बजे अचानक टूट गया। डैम में एकत्र सारा पानी बह जाने से हजारों किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।
बांध के टूट जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर जा पहुंचे। पूर्व विधायक का कहना है कि शीघ्र ही सारे किसान एकत्र होकर पुन: कच्चा बांध बनाने की रणनीति तैयार करेंगे। किसानों का हौसला टूटने नहीं दिया जाएगा।
बरेली व रामपुर जनपद की सीमा से सटे गांव खमरिया गांव में पश्चिमी बैगुल नदी पर इस साल भी बीस दिन की कड़ी मशक्कत करते हुए कारसेवा के द्वारा कच्चा बांध बनाया गया था। मंगलवार को बांध पूरा हो जाने के बाद उसमें काफी ऊंचाई तक पानी भर गया था। मगर आज सवेरे पांच बजे बांध अचानक टूट गया और सारा पानी बह गया। बांध टूटने का कारण बांध में आ गई कोई लीकेज या पानी का दबाव माना जा रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत भी हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व विधायक की संस्था किसान कल्याण समिति के प्रबंधक वेद प्रकाश कश्यप का कहना है कि यह बांध इस साल नौंवी बार बनाया गया था। सरकार से लगातार पक्का बांध बनाने की मांग की जा रही है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब पक्का बांध बनवाने की मांग को लेकर अनशन व घेराव कार्यक्रम की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी। 15 नवंबर से इसकी शुरुआत हो सकती है। प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।