फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers going to Delhi stopped at the crossroads on the ladder

दढ़ियाल पर तिराहे पर रोके गए दिल्ली जा रहे किसान, दो घंटे तक रही गहमा-गहमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers going to Delhi stopped at the crossroads on the ladder
दढ़ियाल। मंगलवार रात दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने कस्बे के तिराहे पर रोक लिया। जिसपर किसान भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसानों को समझा-बुझाकर दिल्ली जाने से रोका और वापस भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे उत्तराखंड के कुछ किसान दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर जैसे ही दढ़ियाल तिराहे पर पहुंचे वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सूचना पर कुछ देर बाद टांडा एसडीएम अभय कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी स्वार धर्म सिंह मार्छाल, टांडा कोतवाल माधव सिंह बिष्ट और चौकी इंचार्ज राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने रोके गए किसानों को समझा बुझाकर लौट जाने को कहा लेकिन किसान आगे जाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान तिराहे पर काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसान वापस जाने के लिए राजी हुए। किसानों के वापस जाने के बाद एहतियातन तिराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक बार फिर उत्तराखंड के किसानों से भरी दो अन्य ट्रॉलियों को दढ़ियाल तिराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया। इस बार भी काफी समय तक किसानों को वापस जाने को लेकर पुलिस प्रशासन को जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। अंत में क्षेत्र के ग्राम लौहर्रा के कुछ किसान मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद उत्तराखंड के किसानों को अपने साथ ले गए। बुधवार को पूरा दिन कस्बे के तिराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दिल्ली जाने वाले किसानों के वाहनों पर कड़ी नजर रखी गई और आशंका होने पर उसे वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed