फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers' electricity bills should be fixed: Gill

ठीक कराए जाएं किसानों के बिजली बिल : गिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' electricity bills should be fixed: Gill
रामपुर। बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने कहा कि सरकार ने किसानों के नलकूपों के बिजली बिल 31 मार्च के बाद से माफ तो कर दिए हैं, मगर विद्युत उपकेंद्रों के कंप्यूटरों में बिल अपडेट नहीं हैं। जिसके कारण किसानों के बिलों में 31 मार्च के बाद की धनराशि बकाया के रूप में प्रदर्शित हो रही है। उन्होंने इसे ठीक कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष शुक्रवार की दोपहर नगर में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 31 मार्च के बाद के नलकूपों के बिल माफ कर दिए हैं। ऐसे में किसान 31 मार्च से पहले की अपने बिलों की बकाया धनराशि जमा करने के लिए बिजलीघर पहुंच रहे हैं तो बिजली घर के कंप्यूटर में छूट अपडेट न होने की वजह से 31 मार्च के बाद की धनराशि बिलों में बकाये के रूप में प्रदर्शित हो रही है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। इसे ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को सभी किसान स्थानीय तहसील में एकत्र होंगे और एसडीएम को ज्ञापन देकर बिजली बिल की खामियों को दूर करने की मांग करेंगे। साथ ही केमरी और बिलासपुर धान क्रय केंद्रों पर हो रही घपलेबाजी को खत्म करने, राजस्व कर्मियों द्वारा किसानों का शोषण करने की शिकायत भी की जाएगी। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष निशान सिंह, अर्जुन सिंह गिल, तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजोत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, प्यारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed