फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers created ruckus alleging poor road construction

Rampur News: किसानों ने घटिया रोड निर्माण करने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Tue, 28 Nov 2023 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus alleging poor road construction
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में किसानों ने सिरसखेड़ा देवीपुरा के निर्माणाधीन रोड पर ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया। किसानों का कहना था कि ठेकेदार सड़क निर्माण के नाम पर महज खानापूरी कर रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढृूनी जिलाध्यक्ष गुरचरन सिंह सिद्धू के अनुसार किसानों की शिकायत पर वह सोमवार की सुबह 10:00 बजे सिरसखेड़ा से देवीपुर को जाने वाले निर्माणाधीन रोड पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि सड़क का निर्माण बेहद घटिया ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के साथ सड़क पर ठेकेदार के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण एक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। मिट्टी के ऊपर महज काला तेल डालकर बजरी डालने का आरोप भी किसानों ने लगाया। किसानों का कहना था कि वह मामले को लेकर जिला अधिकारी से भी मिलेंगे। किसानों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा व प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष गुरचरन सिंह सिद्धू, नवतेज सिंह, राकेश कुमार, रमेश कुमार, जागीर सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed