{"_id":"616e634dfdf0de1132479b05","slug":"farmers-blocked-the-highway-after-fields-flooded-with-water-due-to-lack-of-drainage-on-nainital-bypass-in-rampur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बिलासपुर में नैनीताल बाईपास पर जलनिकासी न होने से खेतों में भरा पानी, किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बिलासपुर में नैनीताल बाईपास पर जलनिकासी न होने से खेतों में भरा पानी, किसानों ने लगाया जाम
Tue, 19 Oct 2021 11:49 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:49 AM IST
सार
बिलासपुर में नैनीताल बाईपास पर तमाम किसान एकत्र हो गए और बाईपास मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि जल निकासी के लिए बनाए गए नाले को कुछ लोगों ने बंद कर निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन
जल निकासी नहीं होने से हाईवे पर पानी के बीच से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में नैनीताल बाईपास किनारे स्थित खेतों में पानी भर गया है। जलनिकासी न होने के कारण खेतों में काफी पानी ठहर गया है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। इसको लेकर किसान गुस्सा गए और उन्होंने नैनीताल बाईपास मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बिलासपुर में नैनीताल बाईपास पर तमाम किसान एकत्र हो गए और बाईपास मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि जल निकासी के लिए बनाए गए नाले को कुछ लोगों ने बंद कर निर्माण कर लिया है, जिससे बारिश का पानी उनके खेतों में भर गया और फसल खराब हो गई। हालात ये थे कि खेतों से लेकर बाईपास मार्ग तक पानी में डूबा था।
विज्ञापन
गुस्साए किसानों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिलासपुर विद्या किशोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों का कहना था कि नाले पर अवैध निर्माण नहीं हटवाया जाए और उनकी फसल का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन