फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers are increasing yields due to organic manure, cost reduction

जैविक खाद से किसान बढ़ा रहे पैदावार, लागत में आई कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers are increasing yields due to organic manure, cost reduction
पटवाई। जैविक खाद का प्रयोग कर किसान अधिक पैदावार हासिल कर कृषि भूमि की उत्पादक क्षमता को बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं जैविक खाद का प्रयोग रासायनिक खाद की तुलना में अधिक कारगर और कम खर्च का भी है। इससे किसानों की आय भी बढ़ रही है। जैविक खाद के इन लाभों के कारण ही पटवाई क्षेत्र में करीब छह हजार किसान रासायनिक खाद छोड़कर जैविक खाद का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में जानकारी के अभाव में भले ही काफी कम किसान इसका प्रयोग करते हों, लेकिन समय के साथ-साथ किसानों में जागरूकता व जानकारी बढ़ने के साथ ही जैविक खाद का प्रयोग भी बढ़ गया है। इसके चलते इसकी खपत बढ़ गई है और जहां पहले कुछ जगहों पर जैविक खाद बनाई जा रही थी वहीं अब जिले की लगभग हर तहसील में जैविक खाद बनाई जा रही है। इससे जहां एक और जैविक खाद बनाने वालों की आय बढ़ी है। शाहबाद क्षेत्र निवासी गौरव कुमार के साथ मिलकर तमाम महिलाएं गोबर से व अमेरिक केंचुए से जैविक खाद बना रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे बनती है जैविक खाद
- गोबर के साथ अमेरिकन प्रजाति के केंचुए को मिलाकर करीब ढाई से तीन माह तक छोड़ दिया जाता है। तीन माह के बाद गोबर से बने खाद को छाना जाता है। एक टन गोबर में छह क्विंटल जैविक खाद बनकर तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रासायनिक खाद में सीमित उर्वरक तत्व होते हैं जबकि जैविक खाद में कई उर्वरक तत्व एक साथ मिलते हैं। जैविक खाद में प्रमुख रूप से कार्बन, पोटैशियम, नाइट्रोजन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्निशियाम, सल्फर, आयरन, कॉपर, जिंक एवं माइक्रोन्युट्रेंस आदि पाए जाते हैं।
जैविक खाद से जुड़े हैं इन क्षेत्रों के किसान :
- शाहबाद, पटवाई, बरेली, बिसौली, चंदौसी, गजरौला, बदायूं, मुरादाबाद, बिलारी आदि।
- पहले में रासायनिक खाद से खेती करता था, लेकिन जब से जैविक खाद से खेती शुरू की है, तब से फसल भी ज्यादा हो रही है, और खेत में नमी भी रहती है। पिछले साल गेहूं की फसल में पहली बार जैविक खाद का इस्तेमाल किया था। इसके प्रयोग से गेहूं पर मोटी बाली आई थी। साथ ही प्रति बीघा करीब आधा क्विंटल गेहूं की पैदावार अधिक हुई थी, जबकि लागत कम हो गई थी।
- रामगुलाम सिंह, किसान
- जैविक खाद के प्रयोग से किसानों की फसल अच्छी हो रही है और कम लागत आ रही है। मैं भी जैविक खाद के व्यापार से सालाना करीब साढ़े तीन लाख रुपये कमाता हूं। मैंने कई लोगों को जैविक खाद निर्माण के काम से जोड़ा है।

- गौरव कुमार, जैविक खाद उत्पादक
- मैंने जैविक खाद का कारोबार अभी शुरू किया है, मेरा खाद लगभग बन चुका है। इस क्षेत्र में जैविक खाद के बारे में किसानों को बताया है। किसानों की ओर से अभी से जैविक खाद खरीदारी को संपर्क कर लिया गया है।
- मुजाहिद खान, जैविक खाद उत्पादक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed