फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers accuse the Horticulture Department of corruption

Rampur News: किसानों ने उद्यान विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार पर आरोप

Sun, 16 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers accuse the Horticulture Department of corruption
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत आंबेडकर पार्क में युवा जिला प्रभारी आरिफ अली एडवोकेट के नेतृत्व हुई ,जिसमें किसानों ने उद्यान विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाकियू भानू के युवा जिला प्रभारी ने कहा कि उद्यान विभाग सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। सरकार की ओर से किसानों को बीज फ्री में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी या तो उन्हें बेच रहे हैं या उनको जलाकर नष्ट कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उद्यान विभाग की ओर से फर्जी बिल बनाकर सरकार का पैसा हड़पा जा रहा है। किसानों को महंगे दामों में मटर, शिमला मिर्च, भिंडी, मिर्च, लौकी और तुरई का बीज महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है। सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और इस पूरे प्रकरण की जांच कमेटी बनाकर कराई जाए। इस दौरान जयशंकर चौहान, रामजीवन, गुड्डू , हरपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed