{"_id":"674b6f91e9dae2cc820c9e75","slug":"farmer-union-workers-create-ruckus-in-patwai-police-station-rampur-news-c-282-1-rmp1004-134920-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान संघ के कार्यकर्ताओं का पटवाई थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान संघ के कार्यकर्ताओं का पटवाई थाने में हंगामा
Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हिरासत में लिए जाने पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए,जहां पर उन्होंने हंगामा किया। किसानों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। पुलिस ने बाद में किसी तरह मामला शांत किया। हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार की रात को थाने में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही थाने में बिठा लिया, जिनके साथ अभद्रता और मारपीट भी की गई थी। जब यह जानकारी किसान संघ के कार्यकर्ताओं को हुई तब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पटवाई थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
धरना प्रदर्शन करने के दौरान थाने में हंगामा शुरू हो गया। किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा का आरोप है कि पटवाई पुलिस ने संघ के कार्यकर्ताओं से अभद्रता भी की है। बताया कि पटवाई पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की बात भी की है। आरोप है किसानों और महिलाओं पर लाठी चार्ज भी किया है। मामले को गरमाता देख शाहबाद सीओ को सूचना दी गई, जिसके बाद शाहबाद सीओ ने पटवाई थाने पहुंचकर मामले को शांत किया और कार्रवाई की आश्वासन देकर सभी को भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पूरन लाल व ओमकार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने आ गए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई थी।
किसान संघ के कार्यकर्ता पहले बुजुर्ग पूरन लाल को छोड़ने की मांग करने लगे, जिस पर पूरन लाल को छोड़ दिया गया। बाद में दूसरे पक्ष के विनोद और वेद प्रकाश को भी छोड़ने की मांग करने लगे। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप पूरी तरह निराधार है।