{"_id":"6765d2936a36af49b60c7fee","slug":"farmer-union-leaders-condition-stable-police-started-investigation-rampur-news-c-282-1-rmp1004-136269-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान संघ के नेता की हालत स्थिर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान संघ के नेता की हालत स्थिर, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 21 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। सहकारी समिति कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले भारतीय किसान संघ के नेता राजेश की हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच पुलिस ने समिति कर्मियों पर दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए हैं।
क्षेत्र के नदनऊ गांव निवासी किसान नेता राजेश कुमार ने मथुरापुर समिति के कर्मचारियों पर रुपयों के लेनदेन और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहर खाने से पहले राजेश ने वीडियो भी बनाया था और फिर इसे वायरल भी कर दिया था। वीडियो में समिति कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फिर बाद में डाक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया था।
इस मामले में किसान नेता के पिता तेजपाल की ओर से समिति के पांच कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरनाथ बर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए गए हैं,जिसमें उसने समिति कर्मियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि समिति कर्मियों के उत्पीड़न से तंग आकर राजेश ने जहर खाया है। फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।