फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer taken hostage, beaten and died

Rampur News: किसान को बंधक बनाकर पीटा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer taken hostage, beaten and died
रामपुर। उत्तराखंड निवासी किसान प्रदीप सिंह (50) को गेहूं खरीद का भुगतान करने के बहाने से बुलाकर बंधक बना लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह किसान को छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर निवासी अमरीक सिंह ने टांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ग्राम लांबाखेड़ा निवासी रियासत अली ने उसके भाई प्रदीप सिंह से गेहूं खरीदे थे। उसके भुगतान के लिए ग्राम सीकमपुर स्थित भगवानदास के ढाबे पर 24 मई को बुलाया था। वहां पर इकबाल, राजेश कुमार निवासी ग्राम दढ़ियाल, भगवानदास, रियासत अली तथा जोगिंदर सिंह निवासी पीपली नायक ने उसके भाई को बंधक बना लिया और रातभर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने उसके भाई से जबरन एक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। राजेश, इकबाल और भगवानदास के नाम के पांच लाख रुपये के तीन चेक भी जबरन साइन करवा लिए। अनुबंध में उमेश और सर्वेश को गवाह बनाया गया है, जो की घटना में शामिल हैं। 25 मई को आरोपियों ने दो बार प्रदीप की पत्नी को फोन करके 8.32 लाख रुपये की फिरौती मांगी। न देने पर पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रदीप की पत्नी ने ये बात परिजनों को बताई तो परिजन ग्राम लांबाखेड़ा में परिचित लोगों की मदद से ढाबे पर पहुंचे। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप को बाजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां प्रदीप की मौत हो गई। टांडा थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed