फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer suiced

बैंक कर्ज के तले दबे किसान ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 11 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुुर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmer suiced
किसान रफी का फाइल फोटो

विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र में मौलागढ़ गांव में बैंक कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। किसान पर दो बैंकों का करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। सीओ केमरी व शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी रफी पेशे से किसान था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसने तीन साल पहले बैंक आफ बड़ौदा व जिला सहकारी बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था। रफी ने खेत में मटर बोई थी, जो सस्ती बिकी। मटर की फसल से किसान को काफी घाटा पहुंचा। इसलिए वह कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान रहने लगा। परिवार वालों ने बताया कि करीब दो सप्ताह से वह  गुमसुम था। कई बार उसने यह भी कहा कि वह बैंक के कर्ज कैसे निपटाएगा।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उन्होंने कमरा बंद कर खुद को बंदूक से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुुनकर परिवार व आसपास के लोग के मौके पर पहुंचे। कमरा खोलकर देखा तो रफी की मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सीओ केमरी ओपी आर्या व शहजादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed