फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer sitting in trolley collided with dumper and fell on the road, crushed to death

Rampur News: डंपर की टक्कर ट्राॅली बैठा किसान सड़क पर गिरा, कुचलकर मौत

Sun, 23 Feb 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer sitting in trolley collided with dumper and fell on the road, crushed to death
भोट (रामपुर)। नैनीताल रोड पर लालावाला बाग के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राॅली में बैठे गांव तालकपुर निवासी किसान सईद अहमद (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तालकपुर गांव निवासी सईद अहमद अंसारी खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। ग्राम प्रधान जावेद अंसारी ने बताया कि सईद अहमद शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे थाना क्षेत्र के ही पीपल गांव निवासी अपने रिश्तेदार शरीफुल के ट्रैक्टर-ट्राॅली में मटर भरकर बिलासपुर स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। शरीफुल ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि सईद अहमद ट्राॅली में पीछे बैठा था। नैनीताल रोड पर लालावाला बाग स्थित मोंगा ढाबे के पास पहुंचने पर पीछे आए तेज रफ्तार डंपर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ट्राॅली में बैठा सईद अहमद रोड पर गिर गया और डंपर चालक उसे कुचलकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के चाचा फाजिल अहमद की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed