{"_id":"6632d51797df0e47de0a6e7c","slug":"farmer-injured-in-leopard-attack-villagers-panic-rampur-news-c-282-1-rmp1005-120987-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: तेंदुए के हमले में किसान घायल, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: तेंदुए के हमले में किसान घायल, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची
Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
सार
खेत में गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
पत्थरों पर उछल कूद करता तेंदुआ
विस्तार
खेत गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उसका उपचार कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। शाहबाद तहसील क्षेत्र के चंद्रपुर खुर्द गांव निवासी जसवीर किसान हैं।
विज्ञापन
वह अपने पशुओं के लिए भूसा खरीदने अपने भतीजे राजू और भांजे चरन सिंह के साथ खेत गए थे। किसान जसवीर के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने भांजे और भतीजे को छोड़कर जंगल में ही शौच करने कुछ दूरी पर चले गए।
विज्ञापन
तभी अचानक खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के कंधे पर कई जगह जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान और उसके भांजा-भतीजा मौके पर आ गए। तब तेंदुआ ललवारा गांव की ओर भाग गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में किसान को तुरंत शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना मिली है। एक किसान भी जख्मी हुआ है। वह विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।