फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer dies of heart attack while shaving

Rampur News: शेविंग कराते समय किसान की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 21 Nov 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of heart attack while shaving
शाहबाद (रामपुर)। गांव रुस्तमपुर में बृहस्पतिवार की शाम शेविंग कराते समय गांव निवासी किसान जोगेंद्र सिंह यादव (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि एक महिला की एंबुलेंस कर्मियों ने सही समय पर उपचार देकर जान बचा ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम रुस्तमपुर गांव के रहने वाले किसान जोगेंद्र सिंह शेविंग कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, शेविंग करते वक्त जोगेंद्र सिंह यादव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर दौड़े, लेकिन तब तक देर चुकी थी, डॉक्टर ने जोगेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

उधर, मंडोली गांव के रहने वाले तोताराम की पत्नी कृष्णावती को हार्ट अटैक आया था। सूचना पर 108 एंबुलेंस ईएमटी धन सिंह और पायलट उमेश पहुंचे। फोन पर डॉक्टर ने परामर्श बताए और तुरंत ईएमटी और पायलट ने महिला को उपचार दिया। सही समय पर उपचार मिलने के कारण महिला की जान बच गई। अब महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed