{"_id":"6a7382a706dc613ab7034ac6","slug":"farmer-dies-in-tractor-trolley-collision-rampur-news-c-282-1-smbd1027-177137-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत
Thu, 06 Aug 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मिलक। सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर सिहारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव बकैनिया भाट निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मुकेश कुमार (35) सोमवार को ग्राम रासडंडिया बाजार सामान खरीदने पैदल ही घर लौट रहे थे।
आरोप है कि सिहारी गांव के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे बिना नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कुमार का सिर ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक एवं ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।