{"_id":"662edb9e2eb331caa00d4634","slug":"farmer-dies-after-consuming-poisonous-substance-in-the-field-rampur-news-c-282-1-rmp1006-120775-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत में जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत में जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत
विज्ञापन
रामपुर। खेत पर जाकर किसान सुमवेरी (30) ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आत्महत्या किए जाने की वजह पता नहीं चल सकी।पटवाई थाना क्षेत्र के नरखेड़ी गांव निवासी रामभरोसे का 30 वर्षीय बेटा सुमवेरी किसान था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह एक अंतिम संस्कार में गया था। शाम पांच बजे घर आया और कुछ देर बाद ही चला गया था और गांव में ही चकरोड के किनारे बैठ गया। वहीं उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
कुछ देर बाद ग्रामीण वहां से गुजरे तो सुमवेरी को पड़ा देखा और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी
23 अप्रैल को सुमवेरी ने बहन रजनी का विवाह किया था। विवाह को पांच दिन ही बीते की सुमवेरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सुमवेरी के चार बच्चे हैं। खेती करके ही वह परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।