{"_id":"5730eb9e4f1c1b1a14919f90","slug":"farmer-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार को दोपहर मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। वहीं, किसान के परिजनों ने चालक पर किसान की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर दे दी गई है। सलारपुर गांव निवासी भूरे खां की 30 वर्षीय पुत्र शफीक सोमवार को खाद डालने के लिए खेत पर जा रहा था।
गांव से निकलते ही पीछे से तेजगति के साथ आ रहे भरे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से शफीक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सलारपुर गांव निवासी उमर चला रहा था। किसान के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उमर पर जान से मारने की नीयत से शफीक को टक्कर मारने का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना था कि मामूली बात पर चार दिन पहले शफीक का उमर से विवाद हो गया था। उमर ने इसी का बदला लिया है। थानाध्यक्ष केके तिवारी का कहना है कि सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार वालों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।