फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Family satisfied with police action, said- will not migrate

Rampur News: पुलिस की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट, कहा- नहीं करेंगे पलायन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Family satisfied with police action, said- will not migrate
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में कुछ परिवारों द्वारा दी पलायन की धमकी के बाद पुलिस एवं प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस के अधिकारी और तहसीलदार ने शनिवार की देर रात गांव पहुंच कर मामले का संज्ञान लिया। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद पलायन की धमकी देने वाला परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हो गया है। इसके बाद कहा कि अब पलायन नहीं करेंगे।मंगलवार को चौकी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष गिरीश पुत्र नेतराम की दूसरे समुदाय के लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। एक बार फिर विवाद होने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम बूथ अध्यक्ष के परिजनों ने पलायन की धमकी लगे पोस्टर घरों पर चस्पा कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ स्वार संगम कुमार, कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी पुलिस टीम के साथ पीड़ित परिवार पहुंचे। कार्रवाई से अवगत कराते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पलायन करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई पहले ही कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। अब कोई भी पलायन नहीं कर रहा है। पुलिस ने गिरीश सैनी के घर में घुसकर मारपीट करने के फरार चल रहे दो आरोपी रिजवान व शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed