फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fallow child labour act

बाल श्रम निषेध का कड़ाई से हो पालन: डॉ. देवेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
fallow child labour act
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बाल विवाह और बाल अपराध के मामलों में काफी कमी आई है लेकिन अभी और प्रयास किए जाने की जरूरत है। तमाम कोशिशों के बाद भी बालक मजदूरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिनको रोकना शासन की जिम्मेदारी तो है ही साथ ही बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों के लिए इस दिशा में रोकथाम के लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए आयोग जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। जिसको जन आंदोलन का रूप देने के लिए हम जिले-जिले में जा रहे हैं। बचपन के चेहरे की मुस्कान को लाने का काम कर रहे हैं। बोले कि समाज में इस कुरीति को तोड़ने के लिए हर वर्ग का सहयोग करना चाहिए। अभी हम गोष्ठियां कर रहे हैं, आगे और प्रभावी कार्यक्रम किए जाएंगे। भीख मांगने वाले बालकों के सवाल पर कहा कि ऐसे बच्चों को चिह्न्ति कर उनका पुर्नवास कराया जाएगा। बालक देश का भविष्य है। इनके मां-बाप को समझाएंगे। जनपद में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी की शिकायतें मिली हैं। पुलिस टीमें मौके पर जाकर प्रभावी कार्य कर रही हैं। इसमें अन्य विभाग भी सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. देवेेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र पर रसोईघर में पहुंचे और खाने की गुणवत्ता चेक की। अस्पताल में मरीजों का हाल जाना। डॉ. शर्मा बाल गृह भी पहुंचे। यहां की व्यवस्थाएं देखकर तारीफ करते हुए इसे प्रदेश के सर्वोत्तम बाल गृह में से एक बताया। चौमुहां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं से बात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed