{"_id":"5efb703e39e34152b0695fc45f2933b8","slug":"fake-nursing-home-seel-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध नर्सिंग होम संचालिका की गिरफ्तारी की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध नर्सिंग होम संचालिका की गिरफ्तारी की मांग उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना गंज में अवैैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद संचालिका को गिरफ्तार करने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को आजाद हिंद सेवा समिति के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर संचालिका की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
भोट थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव निवासी हरिओम ने अपनी पत्नी जशोदा को प्रसव के लिए पुराना गंज के चमन नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। डाक्टर ने अमानवीयता दिखाते हुए लाशों को ही सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने नर्सिंग होम को सीलकर संचालिका के खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अब आरोपी संचालिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। सोमवार को आजाद हिंद सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन से आरोपी संचालिका को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।