{"_id":"583b2a414f1c1bfa3d088659","slug":"face-book-account-of-azajm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम का फेसबुक पर फेक एकाउंट, रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम का फेसबुक पर फेक एकाउंट, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां का फेसबुक पर बनाया गया फेक एकाउंट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के नाम से किसी ने फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बनाकर उस पर पोस्ट डालनी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना क्षेत्र निवासी कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिन पहले उनको पता चला कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेेसबुक पर दो फर्जी आईडी बना दी गई हैं। इस पर लगातार पोस्ट डाली जा रही हैं। जानकारी होने पर फेसबुक द्वारा देखने पर मामला सही पाए जाने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। गंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंज थाना प्रभारी राम वकील कौल ने बताया कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन