फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eye allergy problems on the rise amidst scorching heat

Rampur News: भीषण गर्मी में बढ़ी आंखों में एलर्जी की समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eye allergy problems on the rise amidst scorching heat
रामपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप, गर्म हवाओं और वातावरण में बढ़ी धूल के कारण आंखों में एलर्जी, खुजली, जलन और लालिमा की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसके चलते जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में 70-80 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंच रहे मरीज आंखों में खुजली, पानी आने, चुभन और जलन जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के मौसम में धूल और तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों की संवेदनशील सतह प्रभावित होती है, जिससे एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों में यह परेशानी अधिक देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि गर्मी के दिनों में आंखों की विशेष देखभाल जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव वाले चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और आंखों की साफ-सफाई बनाए रखने से भी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंखों में खुजली होने पर उन्हें रगड़ना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति में ठंडे पानी से आंखों को धोना लाभदायक होता है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

गर्मी, धूल और तेज धूप के कारण आंखों में एलर्जी, खुजली, जलन और लालिमा की शिकायतें बढ़ रही हैं। लोग आंखों को रगड़ने से बचें तथा ठंडे पानी से धोएं। बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें। समस्या लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।- डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed