फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Expressed opposition to building a CHC six kilometers away

Rampur News: छह किलोमीटर दूर सीएचसी बनाए जाने का जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to building a CHC six kilometers away
केमरी। नगर से छह किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी बनाए जाने पर केमरी नगर पंचायत के सभासदों ने विरोध जताते हुए डीएम को पत्र सौंपा है। इस दाैरान उन्होंने डीएम से सीएचसी को केमरी में ही बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को केमरी नगर पंचायत के सभासद एकत्र होकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को दिए पत्र में कहा कि वर्ष 2015-16 में शासन द्वारा केमरी स्थित पीएचसी का उच्चीकरण स्वीकृत किया गया था। सीएचसी बनाने के लिए शासन द्वारा धन भी आवंटित किया गया था लेकिन नगर पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध न कराए जाने की वजह से अभी तक केमरी में सीएचसी नहीं बन सकी है। कुछ दिन पूर्व जनसुनवाई पोर्टल द्वारा पता लगा है कि सीएचसी के लिए ग्राम तालमहावर में जगह चिन्हित की गई है। सभासदों का कहना है कि ग्राम तलामहावर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही केमरी बिलासपुर रोड के बीच में एक रेलवे फाटक है, जिसके अक्सर बंद रहने से जाम की भी समस्या बनी रहती है। तालमहावर की आबादी बहुत कम है, जबकि केमरी की आबादी करीब 50 हजार व क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख है, जिससे क्षेत्र व केमरी के ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। कहा कि केमरी में सिंचाई व उद्यान विभाग की कई जगह खाली पड़ी हैं, जहां सीएचसी बनाई जा सकती है। इस समय जहां पीएचसी संचालित है वहां भी सीएचसी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शकील अहमद अंसारी, फैजान सैफी,मोहम्मद वकील,शारिक परवेज,वकील हैदराबादी, अब्दुल अय्यूब,नियाज अहमद आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed