फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Explanation sought from the Secretary regarding the planting of twigs.

Rampur News: पौधरोपण में टहनियां लगाने के मामले में सचिव से जवाब तलब

Sat, 11 Jul 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the Secretary regarding the planting of twigs.
शाहबाद। करेथी गांव की बी-पैक्स सहकारी समिति में पौधरोपण के नाम पर पेड़ की टहनियां जमीन में गाड़ने का मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग हरकत में आ गया। शुक्रवार को सहकारिता विभाग के एडीओ सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने समिति के सचिव को फटकार लगाते हुए लिखित स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि शासन के वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जड़ वाले पौधों की जगह पेड़ की कटी हुई टहनियां जमीन में गाड़कर पौधरोपण दिखाया गया। ग्रामीणों ने टहनियां उखाड़कर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जांच के दौरान एडीओ ने सचिव से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और लापरवाही पर नाराजगी जताई। सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव को नोटिस देकर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
शुक्रवार को करेथी गांव की सहकारी समिति पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की गई है। सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। शनिवार को दोबारा पौधरोपण कराया जाएगा। -सुरेंद्र शर्मा, एडीओ, सहकारिता विभाग

0000
ग्रामीण बोले- वीडियो हटाने का बनाया दबाव
शाहबाद। बी-पैक्स समिति में पौधरोपण के नाम पर पेड़ की टहनियां गाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ अधिकारियों और राजनीतिक लोगों की ओर से उनके पास फोन आए। उनसे वीडियो हटाने और सोशल मीडिया से डिलीट करने के लिए कहा गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो वास्तविक घटना का है और मौके पर बनाया गया है, इसलिए उन्होंने इसे हटाने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed