फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Explained the nuances of improved crop yields to the farmers

Rampur News: किसानों को उन्नत फसल पैदावार की बारीकियों को समझाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of improved crop yields to the farmers
रामपुर। जिला सहकारी बैंक सभागार में बुधवार को सहकारिता विभाग के तत्वावधान में इफको की ओर से जनपदीय सहकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों की ओर से किसानों को उन्नत फसल पैदावार की बारीकियों को समझाया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह ने वर्तमान में बोयी जा रही धान की फसल को लेकर सावधानियों के बारे में बताया और अधिक पैदावार के तरीके किसानों को बताए। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के बजाय प्राकृतिक तरीके से खेती की उपयोगिता बताई। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सहकार से समृद्धि के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को मूर्तरूप देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इफको के प्रदेश कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक डॉ. आरके नायक ने खेती को विविधीकृत किए जाने पर जोर देते हुए मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने का आह्वान किया। रासायनिक खादों की विषाक्तता के कारण जमीन, मानव व पशु पक्षियों की हानि को दर्शाने वाली एक वीडियो का प्रस्तुतीकरण हुआ। साथ ही भविष्य में नैनो टेक्नोलॉजी की महत्ता दर्शाते हुए उर्वरकों के क्षेत्र में भी नैनो पद्धति अपनाते हुए नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का प्रयोग किए जाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डाॅ. गणेश गुप्ता ने सहकारिता विभाग की ढांचागत संरचना के बारे में पीपीटी के माध्यम से बताते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पैक्स द्वारा नवोन्मेषी कार्याें की जानकारी दी। मंडलीय उपायुक्त एवं उपनिबंधक, सहकारिता वीर विक्रम सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, इफको के जिला प्रतिनिधि जयकृत सिंह रावत के साथ समितियों के सभापति, सचिव, प्रगतिशील किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article