{"_id":"68d05dc862ec35796a0467d0","slug":"exhibition-of-ancient-manuscripts-became-the-center-of-attraction-rampur-news-c-282-1-rmp1004-154061-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्राचीन पांडुलिपियों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्राचीन पांडुलिपियों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी में प्राचीन पांडुलिपियों एवं पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पांडुलिपियों का लोगों ने अवलोकन किया।
पुरानी तहसील भवन स्थित सौलत लाइब्रेरी में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ न्यू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सलामत अली खां गुड्डू ने फीता काट कर किया। प्रदर्शनी में प्राचीन पांडुलिपियों, समाचारपत्रों एवं पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।
साथ ही लाइब्रेरी के संग्रह में शामिल कुरआन पाक के विभिन्न अनमोल नुस्खों के साथ ही मसनवी मौलाना रोम, शरहे अबुल फजल फरहांग बहार दानिश, शरहे गुलिस्तान सादी, शरहे कसाइद बदर, शरहे सिकंदर नामा, फखरे अल मुतल्लेमीन, तारीख बगावत हिंद, अनवार सहेली, शजरा नवाबीन रामपुर, तज़्करा कामीलाने रामपुर के अतिरिक्त अल ब्लाग, हमदर्द, दबदबा सिकन्दरी, कॉमरेड, कंदील, नाजिम आदि समाचार पत्रों की फाइलें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ये प्रदर्शनी प्रात दोपहर तक लगी रही। इस अवसर पर सचिव लाइब्रेरी डॉ. अदनान जियाई, मौलाना मोहम्मद असलम जावेद कासमी, डॉ़ शायर उल्ला खां, खलील अहमद खां, डॉ. सैयद अनवार उल हसन, डॉक्टर मेहंदी हसन, ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद आदि मौजूद रहे।