फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex minister naqvi celebrated holi

Rampur News: नकवी-औलख ने बजाया ढोल, भाजपा कार्यर्ताओं ने बरसाए अबीर-गुलाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
ex minister naqvi celebrated holi
रामपुर। होली के पहले रामपुर में भाजपाइ पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आए। अवसर था पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का। इस मौके पर नकवी और प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जमकर ढोल बजाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल बरसा कर सबको होली के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नकवी के शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। नकवी ने सबका स्वागत किया और होली की बधाई दी। कहा कि होली सौहार्द का संदेश देती है। हमारी यह परंपरा रही है कि हम सब कोई भी त्योहार हो उसे साथ मिलकर मनाते हैं। दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है जहां होली, दीपावली, ईद और क्रिसमस मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में परास्त लोग विदेश में अपनी हार को प्रजातंत्र पर मार बता कर लोकतंत्र पर पलीते का पाखंड कर रहे हैं। देश में फेल और पिटे प्लेयर्स विदेश में खेल कर रहे हैं और डायनेस्टी पर खतरे को डेमोक्रेसी पर खतरा बताकर देश के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रतिबद्धताओं पर पलीता लगाने की सियासी साजिश के सूत्रधार बन रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान पर कि भारत में प्रजातंत्र खतरे में है पर नकवी ने कहा कि परिवार तंत्र को प्रजातंत्र समझने वाले लोग इसी तरह की बयान बहादुरी करते हैं, आज देश में परिवार की परिक्रमा नहीं परिश्रम के परिणाम का प्रभावी माहौल है। जो लोग आज तक परिवार तंत्र को प्रजातंत्र का पर्याय समझते थे वह आज परिवारवाद के पस्त माहौल से परेशान हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के संवैधानिक मूल्य मजबूत भी हैं और महफूज भी हैं। मोदी के फौलादी लकीर से फौलादी फकीर परेशान हैं। मोदी के खिलाफ विदेशों में बकवास बहादुरी का प्रदूषण# फैलाने वाले परिवार के पराक्रमी इसमें भी परास्त होंगे। इस पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, कपिल आर्या, जागेश्वर दयाल दीक्षित, श्रीष गुप्ता, पंकज लोधी और मोहन लोधी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed