फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   evm reached in strong room

Rampur News: दस प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 08 दिसंबर को आएगा फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
evm reached in strong room
रामपुर। सपा नेता आजम खां की विधायकी खारिज होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। उपचुनाव में भाजपा और सपा के प्रत्याशी सहित दस उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के बाद ईवीएम को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। आठ दिसंबर को मतगणना के बाद पता चलेगा कि मतदाताओं ने किसके हक में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

मार्च महीने में संपन्न विधानसभा के चुनाव में इस सीट से सपा के आजम खां ने जीत हासिल की थी। नफरती भाषण के एक मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का एलान किया गया था। उपचुनाव को लेकर दस प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा के सपा के बीच माना जा रहा है। उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। मतदान में मतदाताओं की सहभागिता कम रही। कई बूथों पर तो मतदान का आंकड़ा दस फीसदी तक नहीं पहुंचा। इसको लेकर सपा का आरोप है कि पुलिस ने एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर जाने से रोका। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों का खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि उन मतदाताओं को बूथ पर जाने से रोका गया है जिनके पास वोटर आईडी या अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस भी इन आरोपों को गलत बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed