फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   everybody should use masqe in panchayat election counting

मतगणना स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से करे मास्क का पालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
everybody should use masqe in panchayat election counting
रामपुर। दो मई को होने वाले मतगणना कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक ने नवीन मंडी परिसर रामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक एल वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि मतगणना स्थल पर व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतगणना स्थल पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। कोविड के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए राउंडवार ही संबंधित एजेंटों को बुलाया जाए, ताकि मतगणना केंद्र में भीड़ न होने पाए। मतगणना केंद्र में आगमन और निकासी के लिए भी अलग-अलग गेट होने चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना कार्यक्रम की निष्पक्षता के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराते हुए मतगणना कार्यक्रम को संपन्न कराएं। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विद्या किशोर शर्मा, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed