फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Even on the second day of the young man's death, there was a stream of people offering condolences

Rampur News: युवक की मौत के दूसरे दिन भी सांत्वना देने वालों का तांता

Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Even on the second day of the young man's death, there was a stream of people offering condolences
टांडा। शादी के कुछ घंटे पहले डंपर की टक्कर से अपनी जान गंवाने वाले योगेंद्र की मौत के दूसरे दिन भी उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच, पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक शावेज को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव हजरतनगर निवासी योगेंद्र कुमार अपनी शादी के दिन दरबार साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद बाइक से अकेले लौट रहे थे। इस दौरान सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज सिंह चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में योगेंद्र की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही घर और बरात की तैयारियों में जुटे दुल्हन के घर पर कोहराम मच गया था। एक ओर जहां योगेंद्र की मां और दादी उसकी मौत की खबर सुनकर बीमार हो गईं, वहीं दुल्हन भी गहरे सदमे में चली गई। देर शाम पूरे गांव और रिश्तेदारों की भारी भीड़ के बीच नम आंखों से उसका दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता हरकेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी चालक और डंपर को पकड़ लिया। बुधवार को आरोपी चालक शावेज को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उधर, युवक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को भी लगातार लोग उनके घर पहुंचते रहे। वहीं, मृतक योगेंद्र की मां और दादी की तबीयत बुधवार को भी खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed