फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Even if firecrackers are burst in India, Pakistan gives clarification: Yogi

भारत में पटाखा फूटे तो भी पाकिस्तान देता है सफाई : योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Even if firecrackers are burst in India, Pakistan gives clarification: Yogi
रामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। पहले पाकिस्तान भारत के अंदर कहीं भी विस्फोट करा देता था। आज अगर देश में कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमने नहीं किया, क्योंकि वह भयभीत हो चुका है। अयोध्या में भी 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। यह सब मोदी जी ने करके दिखाया है। सीएम योगी मंगलवार को रठौंडा मेला ग्राउंड पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि करतारपुर साहिब में कॉरिडोर को मोदी जी ने खुलवा दिया। पाकिस्तान बेवा था और कांग्रेस कोढ़ी बन गई थी, लेकिन मोदी जी ने उसको करके दिखा दिया। आपने बदलते भारत को देखा होगा। यहां के लोग तमाम देशों में जाते हैं। कोई आस्ट्रेलिया, कनाडा तो कोई यूके और यूएस जाता है। 2014 से पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। आज सम्मान बढ़ा है तो ये मोदी जी के कारण हुआ है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि मोदी सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव आया है। हाईवे, रेलवे, मेट्रो, कनेक्टिविटी, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। नए-नए संस्थान स्थापित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन करके दिखाया है। आज परिणाम आपके सामने है। ये काम 2014 से पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। अपना-पराया किया जाता था। अब बिना किसी भेदभाव के हर लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सभी को ये लाभ बराबर मिलता रहे इसलिए नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ चार सौ पार के नारे को साकार करने के लिए जनता का साथ चाहिए।
विज्ञापन

-----------------
चंद लोग चट कर जाते थे गरीबों का राशन
सीएम ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार इतना था कि गरीबों का राशन चंद लोग चट कर जाते थे। भूख से मौतें होती थीं। अन्नदाता आत्महत्या करते थे। गरीब उपचार के अभाव में तड़प-तड़प के मर जाते थे। बेटियां और व्यापारी भी सुरक्षित नहीं थे। जाति और धर्म के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया जा रहा था। आज देश के अंदर कानून का राज है। बेटियों, व्यापारियों और समाज को सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed