फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   P Board Exam Result 2020: evaluate 13 thousand copy of up board

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: यूपी बोर्ड की करीब 13 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच

Fri, 22 May 2020 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
P Board Exam Result 2020: evaluate 13 thousand copy of up board
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन 4.0 के दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 13 हजार कॉपियां चेक हुईं। इस दौरान परीक्षकों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया था। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिसमें राजकीय रजा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट और राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा था
विज्ञापन


लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन हो गया, जिस वजह से मूल्यांकन भी बंद हो गया था। लॉकडाउन के बाद मंगलवार से मूल्यांकन शुरू हो गया, जो बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में 157 परीक्षकों ने 6448 कॉपियां चेक कीं। यहां अब तक 16106 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं, जबकि राजकीय रजा इंटर कालेज में 107 परीक्षकों ने 6482 कॉपियां चेक कीं। यहां अब तक 17568 कॉपियां चेक हो चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुुमार ने बताया कि मूल्यांकन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed