फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   envirement awaerness

छात्र छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
envirement awaerness
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा चयनित ग्राम सैंजनी, नानकार, अजयपुर, भूर्जी की मढ़ैया में लगाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली द्वारा छात्र छात्राओं ने पर्यावरण जल संरक्षण प्रदूषण के प्रति जन जागरूकता फैलाई। छात्र-छात्राओं द्वारा जल ही जीवन है, पेड़ बचाओ जीवन बचाओ आदि नारे लगाए गए। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा श्रमदान किया। शिविर के दूसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने टोली बनाकर प्रतिभाग किया एवं चार्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीके राय ने पर्यावरण संरक्षण के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि मानव इतिहास में पर्यावरण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रत्येक संस्कृति में पर्यावरण का महत्व इस बात को दर्शाता है कि इसके बिना जीवन सम्भव ही नहीं है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रह्म सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed