{"_id":"6075e5468ebc3e8d2e1b6881","slug":"entry-will-not-be-available-at-polling-stations-without-a-mask-rampur-news-mbd3862487170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के मतदान केंद्रों पर नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के मतदान केंद्रों पर नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत जिले में 15 अप्रैल को मतदान होगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले देखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि किसी भी मतदान केंद्र पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए आशाओं की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मतदान में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। मतदान केंद्रों के आसपास से पांच से अधिक लोगों को जमा नहीं होने दिया जाएगा। मतदाताओं से भी अपील की जाएगी कि वो अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करने के बाद सीधे घर को जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर बिना मास्क के किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। अगर किसी के शरीर का तापमान अधिक आया तो उसके मतदान की व्यवस्था अलग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर सेनेटाइजर की भी व्यवस्था होगी। मतदान केंद्र पर जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग भी होगी। क्योंकि कई लोग मतपेटियों में स्याही भी डाल देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर मेडिकल किट की व्यवस्था होगी, जो मतदान अधिकारी को सौंप दी गई है।
कोरोना संक्रमितों के लिए होगी अलग से मतदान की व्यवस्था
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि पंचायत चुनावों में वो लोग भी मतदान कर सकेंगे जिनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के अलग से मतदान की व्यवस्था होगी। जो मतदान के आखिर में अपना वोट डाल सकेंगे।