फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Enjoyed the company by doing Shabad Kirtan.

Rampur News: शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed the company by doing Shabad Kirtan.
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में मनाया गया। तीसरे दिन सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।सुबह चार बजे से श्री सुखमणि साहिब के पाठ हुए। इसके बाद अखंड साहिब की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन हुए। अरदास के बाद अटूट लंगर बरताए गए। सुबह साढ़े 10 बजे से दूसरा दीवान सजा। दूसरे दीवान में नाम सिमरन जत्था, हजूरी रागी जत्था भाई देवेंद्र सिंह, रागी जत्था भाई कुलवंत सिंह रसीला एवं पटियाला से आए रागी जत्था जगतेश्वर सिंह शान द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन

अरदास के बाद दोपहर ढाई बजे से गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना एवं जगतेश्वर सिंह शान द्वारा गुरुद्वारों के रागी जत्थों, मुख्य ग्रंथियां एवं सेवादारों को प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, मीत प्रधान, त्रिलोचन सिंह वाधवा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा, पपिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, जसमीत सिंह, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed